ेहृदय के क्षतिग्रस्त भागों का इलाज अब संभव
Zeenews logo
English   
Wednesday, May 22, 2013 
Search
Follwo us on: Facebook Follwo us on: Twiter Follwo us on: google+ RSS Mail to us Mail to us

हृदय के क्षतिग्रस्त भागों का इलाज अब संभव

Friday, November 30, 2012, 08:44
Comments 0  
हृदय के क्षतिग्रस्त भागों का इलाज अब संभव टोरंटो : स्टेम सेल का प्रयोग कर हृदय के क्षतिग्रस्त भागों को स्वस्थ करने में मिली सफलता ने हृदय रोग के इलाज में नई सम्भावनाओं को जन्म दिया है। यह तथ्य कनाडा के शोध में सामने आया।

शोध के अनुसार वैज्ञानिकों ने मरीज के स्टेम सेल से ही हृदय के क्षतिग्रस्त भागों को भरने में सफलता प्राप्त की है। इस विधा में मरीज के उम्र एवं सेल के शरीर को नकारने का कोई खतरा नहीं होता है।

वैज्ञानिक पत्रिका अमेरिकन कॉलेज ऑफ कार्डियोलॉजी के अनुसार टोरंटो विश्वविद्यालय की प्रोफेसर मिलिसा रेडिसिक ने कहा कि दान में दी गई अस्थि मज्जा से लिए गए स्टेम सेल के प्रत्यारोपण के समय उसे शरीर को नकारने का खतरा रहता है। उन्होंने बताया कि इससे बचने का यह तरीका है कि सेल को मरीज के ही शरीर से निकाला जाए। रेडिसिक ने कहा कि यह बहुत शानदार शोध था। (एजेंसी)


First Published: Friday, November 30, 2012, 08:44

टिप्पणी

जवाब छोड़ें

नाम:
जगह:
ई-मेल आईडी:
टिप्पणी: