मेरी बेटी भागती तो मैं मार डालता: DIG - Zee News हिंदी
Zeenews logo
English   
Saturday, May 25, 2013 
Search
Follwo us on: Facebook Follwo us on: Twiter Follwo us on: google+ RSS Mail to us Mail to us

मेरी बेटी भागती तो मैं मार डालता: DIG

ज़ी न्यूज ब्यूरो
 
नई दिल्ली: फरार प्रेमी युगल के एक मामले में यूपी सहारनपुर के पुलिस उप महानिरीक्षक के बयान के बाद लोग सकते में आ गए।
 
सहारनपुर के पुलिस उप महानिरीक्षक सतीश कुमार माथुर ने फरार प्रेमी युगल के एक मामले में युवती के पिता को उकसाने वाला बयान जारी करते हुए यह तक कह डाला कि अगर उनकी बेटी होती तो वे उसे गोली मार देते।  डीआईजी के उक्त बयान से मीडिया ही नहीं बल्कि आम आदमी भी सकते में आ गया। प्रदेश में ऑनर किलिंग की घटना की वजह से कई प्रेमी युगलों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है।
 
मंगलवार को जब डीआईजी सतीश कुमार माथुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंचे तो वहां पहले से ही मौजूद सैंकडों पीड़ित लोगों ने अपनी फरियाद डीआईजी के समक्ष रखने की मांग करते हुए वहां हंगामा शुरू कर दिया जिस पर डीआईजी सालाना निरीक्षण छोड़कर पीड़ितों के बीच पहुंच गए।
 
कसेरवा खुर्द के शौकीन द्वारा डीआईजी को अपनी नाबालिग पुत्री इशरत को डेढ़ माह पूर्व गांव के ही युवक द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने की जानकारी देते हुए उनसे कार्रवाई की गुहार लगायी जिस पर डीआईजी ने कहा कि ‘जिसकी लडकी भाग जाती है उसको तो डूबकर मर जाना चाहिए, तुम्हारी जगह अगर मेरी बेटी होती है तो मैं उसे गोली मार देता। ’ डीआईजी के मुंह से ऐसा बयान सुनकर वहां मौजूद मीडियाकर्मी एवं पीडित लोग भी सकते में आ गए।


First Published: Wednesday, May 09, 2012, 16:05

टिप्पणी

जवाब छोड़ें

नाम:
जगह:
ई-मेल आईडी:
टिप्पणी:
 

अन्य खबरें