दरार से इंकार, अन्ना चले गांव - Zee News हिंदी
Zeenews logo
English   
Wednesday, May 22, 2013 
Search
Follwo us on: Facebook Follwo us on: Twiter Follwo us on: google+ RSS Mail to us Mail to us

दरार से इंकार, अन्ना चले गांव

Monday, April 23, 2012, 03:43
Comments 0  
ज़ी न्यूज ब्यूरो
 
नई दिल्ली: टीम अन्ना में दरार या फूट की खबरों पर वरिष्ठ समाजसेवी अन्ना हजारे ने  अपनी चुप्पी तोड़ी है।  अन्ना हजारे ने आंदोलन से पहले ही टीम में फूट पड़ने की खबरों पर सोमवार सुबह चुप्पी तोड़ते हुए सफाई दी। अपने गांव रालेगण सिद्धी रवाना होने से पहले अन्ना हजारे ने कहा कि टीम में फूट या मतभेद की बात सही नहीं है। उन्होंने कहा कि वह टीम में दरार की खबरों से आहत है।
 
अन्ना हजारे को 25 अप्रैल को गांव लौटना था। लेकिन तय कार्यक्रम से दो दिन पहले ही अन्ना अपने गांव रालेगण सिद्धी रवाना हो गए। अन्ना ने इस पर भी सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनकी दिल्ली में दो प्रेस कॉन्फ्रेंस थी। उन्हें मंत्रियों के बारे में यह प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी थी, लेकिन कागज कम हैं। वह इसीलिए गांव लौट रहे हैं। अन्ना ने कहा कि वह मंत्रियों से आरोपों पर उनका जवाब भी मांगना चाहते हैं।
 
अन्ना ने कहा कि कालेधन, लोकपाल और लोकायुक्त के मुद्दे पर टीम अन्ना भले ही बाबा रामदेव के साथ साझा आंदोलन नहीं करेगी, लेकिन एक दूसरे को समर्थन जारी रहेगा। टीम अन्ना पर मुस्लिम विरोधी होने का आरोप लगाकर कोर कमिटी से इस्तीफा देने वाले मुफ्ती शामून काजमी पर अन्ना ने कहा कि उन्होंने टीम की अंदर की बातें लीक की हैं, यह ठीक नहीं है।
 
काजमी पर आरोप है कि वह गुपचुप तरीके से मीटिंग की कार्यवाही को रिकॉर्ड कर रहे थे। टीम अन्ना ने काजमी पर पिछली सभी मीटिंगों की बातें लीक करने का आरोप लगाया है।


First Published: Monday, April 23, 2012, 18:26

टिप्पणी

जवाब छोड़ें

नाम:
जगह:
ई-मेल आईडी:
टिप्पणी: