ब्रिटेन में भी मोदी के प्रवेश पर पाबंदी! - Zee News हिंदी
Zeenews logo
English   
Thursday, May 23, 2013 
Search
Follwo us on: Facebook Follwo us on: Twiter Follwo us on: google+ RSS Mail to us Mail to us

ब्रिटेन में भी मोदी के प्रवेश पर पाबंदी!


ज़ी न्यूज ब्यूरो
 
नई दिल्ली: अमेरिका के बाद ब्रिटेन भी गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने यहां यात्रा करने की इजाजत देने से इंकार कर सकता है।
 
 
अभी हाल ही में अमेरिका ने कहा था कि मोदी पर उसकी वीजा नीति में कोई बदलाव नहीं आया है। ब्रिटेन में नया इमिग्रेशन कानून बन गया है जिसके तहत उन गैर-यूरोपीय यूनियन नागरिकों को वीजा नहीं देने का प्रावधान है, जिन पर मानवाधिकारों के हनन का गंभीर आरोप लगा हैं। इस कानून की घोषणा सोमवार को की जाएगी।
 
नरेंद्र मोदी को 2003 में ब्रिटिश वीजा दिया गया था, जिसका वहां के मानवाधिकार संगठनों ने जबरदस्त विरोध किया था। सोमवार को संसद में पेश होने वाले नए इमिग्रेशन नियम के तहत गैर यूरोपीय संघ सदस्य देशों के उन नागरिकों के ब्रिटेन में प्रवेश पर पाबंदी लगाई जाएगी, जिस पर मानवाधिकार उल्लंघन के आरोप हैं। यदि यह नियम लागू हुआ तो इसकी जद में मोदी भी आ सकते हैं।
 
पहले के कानून के मुताबिक, ब्रिटेन उन्हीं लोगों को वीजा देने से इनकार करता है जो उनकी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा साबित हो सकते हैं। नए नियम में यह प्रावधान है कि अगर किसी के खिलाफ मानवाधिकार हनन के विश्वसनीय प्रमाण हैं तो उसे ब्रिटेन वीजा देने से इनकार कर सकता है।


First Published: Monday, April 30, 2012, 22:26

टिप्पणी

जवाब छोड़ें

नाम:
जगह:
ई-मेल आईडी:
टिप्पणी: