रक्तदान से सेहतमंद रहेगा आपका दिल!

अगर आप शिफ्ट के हिसाब से काम करते हैं तो रक्तदान एक ऐसा आसान तरीका है जिससे आप हृदय रोग के खतरों को घटा सकते हैं। यह जानकारी एक अध्ययन में दी गई है। पारियों में काम करने वाले कामगारों में हृदय रोग के मामलों का दर उच्च देखा गया है। इसका कारण संभवत: थकान हो सकती है जिससे शरीर की जैविक घड़ी बाधित होती है और उसका खून में मौजूद लाल रक्त कणिकाओं पर गंभीर प्रभाव पड़ता है।

रक्तदान से सेहतमंद रहेगा आपका दिल!

लंदन: अगर आप शिफ्ट के हिसाब से काम करते हैं तो रक्तदान एक ऐसा आसान तरीका है जिससे आप हृदय रोग के खतरों को घटा सकते हैं। यह जानकारी एक अध्ययन में दी गई है। पारियों में काम करने वाले कामगारों में हृदय रोग के मामलों का दर उच्च देखा गया है। इसका कारण संभवत: थकान हो सकती है जिससे शरीर की जैविक घड़ी बाधित होती है और उसका खून में मौजूद लाल रक्त कणिकाओं पर गंभीर प्रभाव पड़ता है।

आस्ट्रिया के इसब्रुक विश्वविद्यालय के मग्रेट एग्ग ने कहा कि रक्तदान से मनुष्य में नए और ताजा एरिथ्रोसाइट बनने को संतुलित भी करता है। इसलिए नियमित रूप से रक्तदान करना पालियों में काम करने वाले कामगारों में कार्डियोवैस्कुलर के खतरे को कम करने का एक आसान सा उपाय हो सकता है।

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.