27 की हुईं सोनम, बधाईयों का लगा तांता
Advertisement

27 की हुईं सोनम, बधाईयों का लगा तांता

अपनी बेवाक बोल और बॉलीवुड में फैशन आइकन के रूप में मशहूर अभिनेत्री सोनम कपूर आज यानी 9 जून को 27 साल की हो गई हैं। सोनम को इस 27वें जन्मदिन पर बधाईयों का तांता लगा है।

ज़ी न्यूज ब्यूरो
मुंबई : अपनी बेवाक बोल और बॉलीवुड में फैशन आइकन के रूप में मशहूर अभिनेत्री सोनम कपूर आज यानी 9 जून को 27 साल की हो गई हैं। सोनम को इस 27वें जन्मदिन पर बधाईयों का तांता तो जरूर लगा है लेकिन इस खास दिन पर सोनम ने अपने चाहने वालों से खास तोहफा मांगा है। दरअसल सोनम एक कैंसर संस्था से जुड़ी हैं और वह चाहती हैं उनके प्रशंसक उस संस्था के लिए कुछ योगदान दें।
ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के लिए ओगान कैंसर फाउंडेशन से जुड़ी सोनम ने ट्वीट पर लिखा है कि हाल ही में मैंने कैंसर से जूझ रही अपनी आंटी मोना कपूर यानी अर्जुन कपूर की मां को खोया है। अनिल कपूर की लाडली सोनम कपूर ने फिल्म सांवरिया से बॉलीवुड में एंट्री ली थी। 9 जून 1985 को जन्मी सोनम के बारे में बहुत कम लोगों को मालूम होगा कि सोनम को एक्टिंग से ज्यादा निर्देशन और लिखने का शौक था। लेकिन संजय लीला भंसाली ने उन्हें एक्टिंग के ‌लिए मनाया और वह संवारिया में अभिनेत्री के रूप में उभरीं।
सोनम ने अपने फिल्मी करियर में कुल जमा सा फिल्में की हैं। बॉलीवुड में सोनम की पहचान अन्य अभिनेत्रियों की तुलना में उनके अच्छे कपड़ों के चुनाव और उनके स्टाइल को लेकर होती है। वह कहती हैं कि निर्देशक को उनपर पूरा भरोसा था इसलिए उन्होंने फिल्म के लिए उन्हें खुद ही पोशाक चुनने की छूट दी थी। सोनम कपूर फिलहाल ‘रांझना’ को लेकर व्यस्त हैं।

Trending news