‘नाबालिग लड़की संग हमबिस्तर हुए थे बर्लुस्कोनी’
Advertisement

‘नाबालिग लड़की संग हमबिस्तर हुए थे बर्लुस्कोनी’

‘बुंगा बुंगा’ पार्टी में शरीक होने वाली एक मेहमान का दावा है कि ऐसी ही एक पार्टी में बर्लुस्कोनी कम उम्र की एक लड़की के साथ हमबिस्तर हुए थे।

लंदन : इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। उनकी चर्चित ‘बुंगा बुंगा’ पार्टी में शरीक होने वाली एक मेहमान का दावा है कि ऐसी ही एक पार्टी में बर्लुस्कोनी कम उम्र की एक लड़की के साथ हमबिस्तर हुए थे।
समाचार पत्र ‘डेली मेल’ के मुताबिक ब्राजील की मॉडल मिशेल कोनसीकाओ का यह खुलासा बर्लुस्कोनी के मामले की सुनवाई के ठीक कुछ घंटे पहले हुआ। उनके खिलाफ एक नाबालिग लड़की अल मेहरोज के साथ शारीरिक सम्बंध बनाने का मामला चल रहा है।

ब्राजील की एक पत्रिका को दिए साक्षात्कार में कोनसीकाओ से जब यह पूछा गया कि क्या उन्होंने कम उम्र की लड़की के लिए पैसा चुकाते और सेक्स के लिए बर्लुस्कोनी को उसे ले जाते हुए देखा था। इस पर उन्होंने कहा, निश्चित तौर पर यह सही है, मैं वहीं थी। (एजेंसी)

Trending news