1,900 कर्मचारियों की भर्ती करेगी मारुति
Advertisement

1,900 कर्मचारियों की भर्ती करेगी मारुति

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने इस साल 1,900 कर्मचारियों की भर्ती की घोषणा की है।

मुंबई : देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने इस साल 1,900 कर्मचारियों की भर्ती की घोषणा की है। इनमें से 900 कर्मचारी इंजीनियरिंग तथा प्रबंधन विभाग में नियुक्त किए जाएंगे।
मारुति सुजुकी के मुख्य परिचालन अधिकारी (प्रशासन) एस वाई सिद्दीकी ने गुरुवार को कहा, इस वित्त वर्ष में हमने अभी तक 200 कर्मचारियों की भर्ती की है। इसके अलावा हमारी इंजीनियरिंग तथा प्रबंधन विभागों में 900 कर्मचारियों तथा शॉप फ्लोर में 1,000 तकनीशियनों की भर्ती करने की योजना है। इस तरह साल के दौरान हम कुल 1,900 नई नियुक्तियां करेंगे।

यहां वाहन विनिर्माताओं के संगठन सियाम के साथ 14-15 जून को आयोजित किए जाने वाले दूसरे आटोमोटिव एचआर सम्मेलन की घोषणा करते हुए सिद्दीकी ने कहा कि कंपनी अक्तूबर तक 25 करोड़ रुपए के निवेश से वेब आधारित प्रशिक्षण अकादमी शुरू करेगी। (एजेंसी)

Trending news