`2012 में धीमी रफ्तार से बढ़ेगी भारतीय अर्थव्यवस्था`
Advertisement

`2012 में धीमी रफ्तार से बढ़ेगी भारतीय अर्थव्यवस्था`

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार भारत की अर्थव्यवस्था 2012 में 6.7 प्रतिशत की धीमी रफ्तार से बढ़ेगी जबकि पूर्व में इसके 7.7 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान लगाया गया था।

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र के अनुसार भारत की अर्थव्यवस्था 2012 में 6.7 प्रतिशत की धीमी रफ्तार से बढ़ेगी जबकि पूर्व में इसके 7.7 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान लगाया गया था। संरा ने आगाह किया है कि इस साल यूरो क्षेत्र का संकट दुनिया की अर्थव्यवस्था के लिए सबसे बड़ा खतरा रहेगा।
संयुक्त राष्ट्र ने अपनी ‘विश्व आर्थिक परिस्थिति और संभावनाओं’ रिपोर्ट में वर्ष के मध्य में जारी ताजे आंकड़ों में कहा कि वैश्विक आर्थिक हालात चुनौतीपूर्ण बने रहेंगे और वैश्विक विकास 2011 में गिरावट के बाद उत्साह कम करने वाला बना रह सकता है।
रिपोर्ट के मुताबिक वैश्विक अर्थव्यवस्था में 2012 में 2.5 प्रतिशत बढ़त का तथा 2013 में 3.1 प्रतिशत बढ़त का अनुमान लगाया गया है। 2011 में 2.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। (एजेंसी)
संरा ने रिपोर्ट में कहा, ‘यूरो क्षेत्र में कर्ज संकट में बढ़ोतरी से वित्तीय बाजारों में अनेक उतार चढ़ाव आ सकते हैं और वैश्विक जोखिम की प्रतिकूलता में तेजी से वृद्धि हो सकती है जिससे दुनिया का विकास और कमजोर होगा।’ (एजेंसी)

Trending news