ओडिशा: नवीन ने दिए कैबिनेट विस्तार के संकेत
Advertisement

ओडिशा: नवीन ने दिए कैबिनेट विस्तार के संकेत

ओडिशा में तीन बागियों के निलंबन और दो के इस्तीफे के बाद 21 सदस्यीय मंत्रिमंडल में से पांच की जगह खाली होने के बाद नवीन पटनायक ने आज कैबिनेट विस्तार के संकेत दिए।

भुवनेश्वर : ओडिशा में तीन बागियों के निलंबन और दो के इस्तीफे के बाद 21 सदस्यीय मंत्रिमंडल में से पांच की जगह खाली होने के बाद नवीन पटनायक ने आज कैबिनेट विस्तार के संकेत दिए।
कैबिनेट विस्तार की संभावना के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा, ‘मंत्रिमंडल में फेरबदल की संभावना है। यह उचित समय पर होगा। इसके बारे में सबसे पहले आपको बताया जाएगा।’ हाल में तीन मंत्रियों महिला एवं बाल विकास मंत्री अंजलि बेहरा, वाणिज्य एवं परिवहन मंत्री संजीव साहू और शहरी विकास मंत्री शारदा प्रसाद नायक को बर्खास्त कर दिया गया था।
इससे पहले फरवरी में तत्कालीन कृषि मंत्री प्रदीप महारथी ने पिपली बलात्कार मामले में इस्तीफा दे दिया था और अवैध शराब कांड में आबकारी मंत्री एयू सिंहदेव ने इस्तीफा दिया था। पार्टी सूत्रों ने कहा कि राज्यसभा सदस्य प्यारी मोहन महापात्र के नजदीकी तीनों मंत्रियों को बीजद ने नवीन सरकार को गिराने के आरोप में निलंबित किया था और संभावित फेरबदल में उन्हें हटाया जाना था।
बीजद के 108 विधायकों में चार राकांपा के हैं जो हाल ही में पार्टी में शामिल हुए। इनमें केवल 16 ही मंत्री हैं। मंत्री पद की दौड़ में शामिल वरिष्ठ नेताओं में हैं एयू सिंहदेव, दामोदर राउत, बिजयश्री राउतरे, देवाशीष नायक, रवि नारायण नंदा, कालंदी बेहरा, वेदप्रकाश अग्रवाल, बिष्णु दास, पद्मनाभ बेहरा और प्रमिला मल्लिक। (एजेंसी)

Trending news