कोलकाता में चलती कार में महिला से रेप
Advertisement

कोलकाता में चलती कार में महिला से रेप

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में चलती कार में 26 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मध्य कोलकाता के एंटाली पुलिस स्टेशन के अधिकारी अजीजुल मलिक ने कहा कि एक गृहणी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि गुरुवार रात को चलती कार में उसके साथ बलात्कार किया गया।

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में चलती कार में 26 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मध्य कोलकाता के एंटाली पुलिस स्टेशन के अधिकारी अजीजुल मलिक ने कहा कि एक गृहणी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि गुरुवार रात को चलती कार में उसके साथ बलात्कार किया गया। उनकी शिकायत पर हमने कार्रवाई करते हुए आरोपी मुमताज खान को गिरफ्तार कर लिया है। उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।
ठीक पांच महीने पहले शहर के पॉश इलाके पार्क स्ट्रीट इलाके में एक एंग्लो इंडियन महिला के साथ चलती कार में बलात्कार हुआ था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बैरकपुर निवासी महिला एसएसकेएम अस्पताल में अपने किसी रिश्तेदार से मिलने के लिए आई थी। घर जाने के लिए उसने टैक्सी रोकी जिसे मुमताज चला रहा था।
पुलिस ने घटना के समय टैक्सी चला रहे आरोपी के दोस्त हबीब खान से पूछताछ की और इसके आधार पर शुक्रवार सुबह मुमताज को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने महिला की सोने की चेन एवं तीन हजार रुपये छीनकर उसे एंटाली इलाके में फेंक दिया। (एजेंसी)

Trending news