ब्रह्मेश्वर मुखिया गांधीवादी थे : गिरिराज
Advertisement

ब्रह्मेश्वर मुखिया गांधीवादी थे : गिरिराज

रणवीर सेना के संस्थापक ब्रह्मेश्वर मुखिया को गांधीवादी कहकर विभूषित करने पर बिहार के एक मंत्री गिरिराज सिंह विवादों में घिर गए हैं। नीतीश सरकार में मंत्री के इस विवादित बयान से सियासी गलियारों में खलबली मच गई है।

ज़ी न्यूज ब्यूरो
पटना : रणवीर सेना के संस्थापक ब्रह्मेश्वर मुखिया को गांधीवादी कहकर विभूषित करने पर बिहार के एक मंत्री गिरिराज सिंह विवादों में घिर गए हैं। नीतीश सरकार में मंत्री के इस विवादित बयान से सियासी गलियारों में खलबली मच गई है। गिरिराज सिंह ने हाल ही में मारे गए रणवीर सेना प्रमुख ब्रह्मेश्वर `मुखिया` को `गांधीवादी` करार दिया है। गिरिराज सिंह ने न सिर्फ ब्रह्मेश्वर मुखिया को गांधीवादी कहा, बल्कि यह भी बताया कि वे जिंदगी भर सच्चे गांधावादी रहे।
रणवीर सेना के संस्थापक ब्रह्मेश्वर मुखिया पर 277 लोगों की हत्या का आरोप है। ब्रह्मेश्वर मुखिया पर दो-दो बड़े नरंसहारों लिप्‍त होने का आरोप है, लेकिन मंत्री जी ने उन्‍हें गांधीवादी करार दिया है। गिरिराज सिंह के बयान को लेकर सूबे की राजनीति में हंगामा खड़ा हो गया है। हालांकि नीतीश की सरकार में मंत्री गिरिराज अब भी अपने बयान पर कायम हैं।

Trending news