चंद्रबाबू नायडू से मिले योग गुरु रामदेव
Advertisement

चंद्रबाबू नायडू से मिले योग गुरु रामदेव

योग गुरू रामदेव ने भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन को लेकर समर्थन हासिल करने के लिए तेलगू देशम पार्टी अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू से यहां पर आज सुबह मुलाकात की।

हैदराबाद: योग गुरू रामदेव ने भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन को लेकर समर्थन हासिल करने के लिए तेलगू देशम पार्टी अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू से यहां पर आज सुबह मुलाकात की।
भ्रष्टाचार और कालेधन पर हालिया महीनों में दोनों के बीच यह दूसरी मुलाकात है। चंद्रबाबू ने भ्रष्टाचार के खिलाफ रामदेव के साथ ही अन्ना हजारे का समर्थन करते हुए आंध्रप्रदेश में अराजनैतिक अभियान भी आयोजित किया है।
कालेधन के खिलाफ अपने अभियान के समर्थन में रामदेव ने विभिन्न राजनैतिक नेताओं के साथ मुलाकात की है। (एजेंसी)

Trending news