हिंदुत्व का मतलब ‘हिंदूवाद’ नहीं बल्कि हिंदुत्व ही है: आरएसएस

सरसंघ चालक मोहन भागवत की टिप्पणियों को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कहा है कि हिंदुत्व का मतलब ‘हिंदूवाद’ नहीं बल्कि हिंदुत्व ही है।

नई दिल्ली : सरसंघ चालक मोहन भागवत की टिप्पणियों को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कहा है कि हिंदुत्व का मतलब ‘हिंदूवाद’ नहीं बल्कि हिंदुत्व ही है।

संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख मनमोहन वैद्य के मुताबिक, हिंदुत्व गंगा के प्रवाह की तरह है और संघ प्रमुख ने मुंबई में जो कहा था वह बात इससे पहले रविन्द्रनाथ टैगोर और एस राधाकृष्णन ने भी कही थी। मोहन भागवत ने मुंबई में विहिप के स्वर्ण जयंती समारोह भाषण के दौरान यही बात दोहरायी थी।

उन्होंने हिंदुत्व को भारत की पहचान बताते हुए कहा कि हिंदुत्व का मतलब हिंदूवाद नहीं बल्कि हिंदुत्व ही है। उन्होंने कहा कि भारत और हिंदुत्व उस तरह हैं जैसे गंगा खुद में यमुना और कई अन्य नदियों को समाहित करती है तथा सौहार्दपूर्ण स्वभाव की है और अभी भी गंगा के नाम से जानी जाती है। साथ ही यह प्राचीन काल से बहती चली आ रही है।

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.