महिला नक्सलियों का यौन शोषण होता है : सरकार

सरकार ने कहा कि विभिन्न वाम चरमपंथ प्रभावित राज्यों में शीर्ष नक्सल नेतृत्व द्वारा आदिवासी महिला कैडरों का यौन शोषण किये जाने की घटनाएं सामने आई हैं। लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि सरकार के संज्ञान में नक्सलियों या माओवादियों द्वारा आदिवासियों के शोषण की कई घटनाएं आई हैं। ऐसी घटनाओं में मुख्य रूप से माओवादी शिविरों में आदिवासी महिला कैडरों का यौन शोषण शामिल है। इसका खुलासा ओडिशा, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड और अन्य राज्यों में आत्मसमर्पण करने वाली माओवादी महिला कैडरों ने अपने बयान में किया है।

नई दिल्ली : सरकार ने कहा कि विभिन्न वाम चरमपंथ प्रभावित राज्यों में शीर्ष नक्सल नेतृत्व द्वारा आदिवासी महिला कैडरों का यौन शोषण किये जाने की घटनाएं सामने आई हैं। लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि सरकार के संज्ञान में नक्सलियों या माओवादियों द्वारा आदिवासियों के शोषण की कई घटनाएं आई हैं। ऐसी घटनाओं में मुख्य रूप से माओवादी शिविरों में आदिवासी महिला कैडरों का यौन शोषण शामिल है। इसका खुलासा ओडिशा, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड और अन्य राज्यों में आत्मसमर्पण करने वाली माओवादी महिला कैडरों ने अपने बयान में किया है।

उन्होंने कहा,‘ मीडिया में भी समय समय पर कई बार यह बात सामने आई है। वरिष्ठ पुरूष भाकपा (माओवादी) कैडरों की ओर से यौन उत्पीड़न की घटनाओं में बलात्कार, जबरन विवाह और छेड़छाड़ की घटनाएं शामिल हैं।’’ रिजिजू ने कहा कि सरकार को कुछ महिला कैडरों के गर्भपात कराने की घटनाओं की भी जानकारी मिली है। मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आत्मसमर्पण करने वाली कुछ महिला कैडरों ने कहा है कि वरिष्ठ नेतृत्व ने महिला कैडरों के साथ विवाह के लिए नसबंदी को पूर्व शर्त के रूप में रखा। ऐसी घटनाएं भी सामने आई कि गर्भवती महिला कैडरों का गर्भपात कराया गया।

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.