मॉनसून समय पर आने की उम्मीद, 5 जून तक पहुंचेगा केरल
Advertisement

मॉनसून समय पर आने की उम्मीद, 5 जून तक पहुंचेगा केरल

मॉनसून समय से चल रहा है और अगले 48 घंटे में इसके केरल पहुंचने की संभावना है।

नई दिल्ली : मॉनसून समय से चल रहा है और अगले 48 घंटे में इसके केरल पहुंचने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, ‘दक्षिण पश्चिम मॉनसून के अगले 48 घंटे में केरल पहुंचने और दक्षिण अरब सागर, मालदीव-कोमोरिन इलाके के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों और बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों में बढ़ने के लिहाज से हालात अनुकूल हैं।’ मौसम विभाग ने कहा, ‘अगले 72 घंटे के दौरान पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में दक्षिण पश्चिम मॉनसून के बढ़ने के लिहाज से हालात अनुकूल हैं।’ मौसम विभाग ने मॉनसून के 5 जून तक केरल पहुंचने की संभावना जताई है।
विभाग ने कहा कि ओडिशा, असम, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक और दक्षिण केरल में गरज के साथ छींटे पड़े। सामान्य और सामान्य से अधिक मॉनसून के चार साल बाद भारत में इस साल सामान्य से कम मॉनसून रहने की उम्मीद है और बारिश 95 प्रतिशत रहने का पूर्वानुमान जताया गया है। यह खबर किसानों के लिए थोड़ी निराशाजनक है।
मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार अल-नीनो प्रभाव के कारण मॉनसून सामान्य से कमजोर होने की उम्मीद है। (एजेंसी)

Trending news