पाक सेना ने अब मस्जिद और घरों को बनाया निशाना
Advertisement

पाक सेना ने अब मस्जिद और घरों को बनाया निशाना

पाकिस्तानी बलों ने पिछले 11 दिन में 13वीं बार संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर एक नया मोर्चा खोल दिया और रात में हुयी गोलीबारी में एक मस्जिद और रिहायशी घरों को निशाना बनाया।

जम्मू : पाकिस्तानी बलों ने पिछले 11 दिन में 13वीं बार संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर एक नया मोर्चा खोल दिया और रात में हुयी गोलीबारी में एक मस्जिद और रिहायशी घरों को निशाना बनाया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां बताया कि पाकिस्तानी बलों ने कल आधी रात बिना किसी उकसावे के राजौरी के मंजकोटे सब.सेक्टर में मंगलनाह अग्रिम इलाके में अंधाधुंध गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि गोलीबारी आज सुबह चार बजे तक जारी रही और इस गोलीबारी में एक मस्जिद और दो घरों को नुकसान पहुंचा। इस गोलीबारी से नियंत्रण रेखा के पास रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पाकिस्तान की गोलीबारी पर भारतीय बलों ने मोर्चा संभाल लिया और समान क्षमता वाले हथियारों से जवाब दिया। इसके फलस्वरूप रूक रूककर गोलीबारी होती रही। भारत-पाक सीमा पर पिछले 11 दिनों में यह संघर्ष विराम का 13वां उल्लंघन है जबकि अगस्त में 15 बार संघर्ष विराम के उललंघन हो चुके हैं।

Trending news