लोकपाल को `जोकपाल` कहना बेहद शर्मनाक: हर्षवर्धन
Advertisement

लोकपाल को `जोकपाल` कहना बेहद शर्मनाक: हर्षवर्धन

लोकपाल बिल के मुद्दे पर सियासी वार-पलटवार जारी है।

fallback

ज़ी मीडिया ब्यूरो

नई दिल्ली: लोकपाल बिल के मुद्दे पर सियासी वार-पलटवार जारी है। अब लोकपाल बिल के मुद्दे पर बीजेपी नेता डॉक्टर हर्षवर्धन ने आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लिया है। उन्होंने सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट ट्वीटर पर कहा है कि लोकपाल को `जोकपाल` कहकर मजाक उड़ाना शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि ऐसा वही लोग कर रहे हैं जो एक समय अन्ना हजारे के खास सहयोगी रह चुके हैं।
गौर हो कि आम आदमी पार्टी ने लोकपाल बिल का विरोध किया है और इसे जोकपाल बिल बताया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि इस बिल से एक चूहा भी जेल नहीं जा सकता है।
सरकार ने शुक्रवार को लोकपाल विधेयक राज्यसभा में पेश किया। सत्ताधारी गठबंधन यूपीए का नेतृत्व करने वाली कांग्रेस और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी इसका समर्थन कर रही हैं। जनलोकपाल के समर्थन में अनशन कर रहे समाजसेवी अन्ना हजारे ने कहा है कि जब ये बिल दोनों सदनों में पारित हो जाएगा तो वो अपना अनशन खत्म कर देंगे। लेकिन आम आदमी पार्टी का कहना है कि इस बिल से भ्रष्टाचार पर लगाम नहीं लगेगी।

Trending news