देश में 1650 आईएएस अधिकारियों की कमी : सरकार
Advertisement

देश में 1650 आईएएस अधिकारियों की कमी : सरकार

सरकार ने गुरुवार को बताया कि देश में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1651 अधिकारियों की कमी है।

नई दिल्ली : सरकार ने गुरुवार को बताया कि देश में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1651 अधिकारियों की कमी है।

कार्मिक, जन शिकायत एवं पेंशन राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आईएएस में अधिकारियों की अधिकृत संख्या 6270 है। इनमें से 4619 पदों पर अधिकारी तैनात हैं।

उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल में 359 की अधिकृत काडर क्षमता की तुलना में वर्तमान में 139 रिक्तियां हैं। इसी प्रकार उत्तर प्रदेश एवं बिहार में क्रमश: 118 और 108 रिक्तियां हैं जबकि इन राज्यों में अधिकृत काडर क्षमता क्रमश: 592 और 326 है।

मंत्री ने बताया कि मध्य प्रदेश में 97, अरूणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में 93 तथा आंध्र प्रदेश एवं गुजरात में 92..92 रिक्तियां हैं जबकि इन जगहों पर अधिकृत काडर क्षमता क्रमश: 417, 337, 376 एवं 297 है।

Trending news