चुनाव में सोशल मीडिया ने प्रमुख भूमिका निभाई: राजनाथ

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि हाल के लोकसभा चुनावों में सोशल मीडिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

चुनाव में सोशल मीडिया ने प्रमुख भूमिका निभाई: राजनाथ

नई दिल्ली : गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि हाल के लोकसभा चुनावों में सोशल मीडिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उन्होंने यहां 2014 के आम चुनावों में मीडिया की भूमिका के बारे में आयोजित गोष्ठी में कहा, ‘2014 के चुनाव में सोशल मीडिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भविष्य में भी इसकी भूमिका जारी रहेगी। हमें इस तथ्य को स्वीकार करना होगा।’ सिंह ने कहा कि पांच साल पहले तक सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका नहीं थी, लेकिन पिछले कुछ सालों में यह कई गुणा बढ़ गई है।

भाजपा ने जनता के व्यापक वर्ग, खासकर युवाओं तक अपनी पहुंच बनाने के लिए सोशल मीडिया का जमकर इस्तेमाल किया था। इसके जरिए उसने अपने एजेंडा और विचारों का खूब प्रसार किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पिछले कुछ समय से ट्विटर पर काफी सक्रिय हैं।

चुनावों में विजयी होने और राजग सरकार बनाने के बाद भी मोदी सरकार सोशल मीडिया के जरिए जनता से जुड़ी हुई है। मोदी सरकार के मंत्री और उनके मंत्रालय सोशल मीडिया के जरिए अपने संदेशों को जारी करते रहते हैं।

राजनाथ सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की बहुत ही अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि आम तौर पर चुनावों में हमेशा सत्तारूढ़ दल और उसके नेता सुखिर्यों में रहते हैं लेकिन भारत में ऐसा पहली बार हुआ कि लोकसभा चुनाव में विपक्ष सुखिर्यों में रहा।

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.