मेरी आत्मकथा सिर्फ सोनिया गांधी पर केन्द्रित नहीं : नटवर सिंह

पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का कहना है कि उनकी आत्मकथा ‘वन लाइफ इज नॉट एनफ’ सिर्फ सोनिया गांधी पर केन्द्रित नहीं है। सिंह ने यहां अपनी आत्मकथा के विमोचन समारोह में कहा कि उनकी आत्मकथा में सोनिया गांधी पर केवल एक अध्याय है। हालांकि, यह प्रथम अवसर था जिसमें उल्लेख किया गया है कि सोनिया गांधी ने राहुल गांधी के कहने पर प्रधानमंत्री पद लेने के लिए इन्कार किया था, जिससे यह पुस्तक चर्चा का विषय बन गयी।

जयपुर : पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का कहना है कि उनकी आत्मकथा ‘वन लाइफ इज नॉट एनफ’ सिर्फ सोनिया गांधी पर केन्द्रित नहीं है। सिंह ने यहां अपनी आत्मकथा के विमोचन समारोह में कहा कि उनकी आत्मकथा में सोनिया गांधी पर केवल एक अध्याय है। हालांकि, यह प्रथम अवसर था जिसमें उल्लेख किया गया है कि सोनिया गांधी ने राहुल गांधी के कहने पर प्रधानमंत्री पद लेने के लिए इन्कार किया था, जिससे यह पुस्तक चर्चा का विषय बन गयी।

हालांकि, अब पाठक इस पुस्तक में शामिल उनके जीवन और अनुभवों के अन्य पहलुओं के बारे में भी जान रहे हैं, जिन्हें लिखने में उन्हें चार वर्ष लगे हैं। पुस्तक में इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, पाकिस्तान और चीन पर भी अध्याय शामिल है। नटवर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी उस मुलकात का भी जिक्र किया जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री को पड़ोसी देशों एवं सार्क देशों के साथ विदेश नीति पर ध्यान केंद्रित करने के बारे में कहा था।

इस बारे में नटवर सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार सही रास्ते पर जाती हुई प्रतीत होती है। नटवर ने इस बात पर निराशा व्यक्त की कि जवाहर लाल नेहरू को देश का सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री नहीं माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश के लिए उनके द्वारा लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता, बांधों, कारखानों और आईआईटी के लिए दिए गए योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। नटवर ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान जवाहरलाल नेहरू ने 10 वर्ष जेल में बिताये।

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.