जब चुंबनों से 'लाल' हो गए राहुल गांधी

कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी उस वक्त झेंप गए जब उनके गालों को अचानक महिलाएं चूमने लगी।

ज़ी मीडिया ब्यूरो
मणिपुर: कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी उस वक्त झेंप गए जब उनके गालों को अचानक महिलाएं चूमने लगी। असम के जोरहट में कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं से घिरे राहुल गांधी पर चौतरफा चुंबनों की बौछार होने लगी। महिलाओं के बीच में बैठे राहुल गांधी तुरंत उठ खड़े हुए। उनका चेहरा शर्म से लाल हो गया।
गौर हो कि राहुल गांधी असम के जोरहट में कांग्रेस के महिला कार्यकर्ताओं से काम की बातें करने गए थे। पार्टी, संगठन, चुनाव, महिला सशक्तिकरण जैसे कई मुद्दों पर बात करने की योजना थी। लेकिन कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता राहुल गांधी को देखकर पिघल गईं। तभी एक महिला ने राहुल गांधी के गाल पर पीछे से एक चुम्मा दे दिया। लिहाजा वह शर्म से लाल-लाल हो गए।
मणिपुर से आफस्पा हटाने पर सीधा जवाब देने से बचते हुए राहुल गांधी ने आज कहा कि असम की तरह वहां भी उग्रवाद की समस्या का बातचीत, सत्ता के हस्तांतरण और प्रेम से समाधान किया जा सकता है।
राहुल गांधी ने कहा, ‘मैं महात्मा गांधी से प्रेरित हूं कि किसी भी संघर्ष का समाधान बातचीत, प्रेम और शांति से किया जा सकता है। इसलिए वही मेरा उत्तर है।’ मणिपुर में आफस्पा को सामाजिक वैमनस्य को बढ़ावा देने के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। इससे महिलाएं और छात्र प्रभावित हुए हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.