तत्काल टिकट में वेटिंग को वरीयता - Zee News हिंदी
Zeenews logo
English   
Sunday, May 19, 2013 
Search
Follwo us on: Facebook Follwo us on: Twiter Follwo us on: google+ RSS Mail to us Mail to us

तत्काल टिकट में वेटिंग को वरीयता

Tuesday, May 15, 2012, 18:49
Comments 0  
 
नई दिल्ली : रेलवे ने तत्काल टिकट योजना की प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को अन्य यात्रियों पर वरीयता देने का मंगलवार को फैसला किया। यानी अब किसी गाड़ी में अतिरिक्त कोच लगने की स्थिति में प्रतीक्षा सूची को समाप्त करते समय उन यात्रियों को वरीयता दी जाएगी जिन्होंने तत्काल सेवा योजना में टिकट खरीदा और प्रतीक्षा सूची में हैं।
 
रेल मंत्रालय एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यात्रियों की बढ़ी संख्या देखते हुए रेलवे ने कई ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ियां चलाई हैं और गाड़ियों में अतिरिक्त कोच भी लगाए जा रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि अगर किसी ट्रेन विशेष में कोई अतिरिक्त कोच लगाया जाता है तो प्रतीक्षा सूची में तत्काल टिकटधारकों को वरीयता दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि तत्काल योजना में टिकट खरीदने के लिए अतिरिक्त पैसा देना पड़ता है। फिलहाल इस योजना के तहत टिकट एक दिन या 24 घंटे पहले बुक किये जा सकते हैं।
(एजेंसी)


First Published: Wednesday, May 16, 2012, 16:51

टिप्पणी

जवाब छोड़ें

नाम:
जगह:
ई-मेल आईडी:
टिप्पणी: