रायबरेली से सोनिया के खिलाफ लड़ रहे आप उम्‍मीदवार ने नाम वापस लिया
Advertisement

रायबरेली से सोनिया के खिलाफ लड़ रहे आप उम्‍मीदवार ने नाम वापस लिया

उत्‍तर प्रदेश के रायबरेली संसदीय सीट से आम आदमी पार्टी के उम्‍मीदवार ने सोनिया गांधी के खिलाफ अपनी चुनौती वापस ले ली है। रायबरेली से आप के प्रत्याशी सेवानिवृत न्यायाधीश फकरुद्दीन ने टिकट वापस कर दिया है। पार्टी ने उनकी जगह अर्चना श्रीवास्तव को उम्मीदवार बनाया है।

fallback

ज़ी मीडिया ब्‍यूरो
लखनऊ : उत्‍तर प्रदेश के रायबरेली संसदीय सीट से आम आदमी पार्टी के उम्‍मीदवार ने सोनिया गांधी के खिलाफ अपनी चुनौती वापस ले ली है। रायबरेली से आप के प्रत्याशी सेवानिवृत न्यायाधीश फकरुद्दीन ने टिकट वापस कर दिया है। पार्टी ने उनकी जगह अर्चना श्रीवास्तव को उम्मीदवार बनाया है। इस सीट से कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी चुनाव लड़ रही हैं।
आप के नेताओं ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायाधीश रह चुके फकरुद्दीन ने खुद को चुनाव से अलग कर लिया है।
आप के प्रदेश प्रवक्ता वैभव माहेश्वरी ने बताया कि उन्होंने पार्टी को सूचित किया है कि वह लोकसभा चुनाव के लिए उपलब्ध नहीं रह पाएंगे। पार्टी ने सोनिया गांधी के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता अर्चना श्रीवास्तव को खड़ा करने का फैसला किया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तरफ से प्रख्यात वकील अजय अग्रवाल को इस सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया है। अजय ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Trending news