राहुल के खिलाफ विरोध के सुर, प्रियंका को लाने की मांग
Advertisement

राहुल के खिलाफ विरोध के सुर, प्रियंका को लाने की मांग

2014 में लोकसभा चुनावों में हुई कांग्रेस पार्टी की करारी हार पर पार्टी में विरोध के स्वर उठने लगे हैं। विरोध के स्वर सबसे पहले संगम नगरी इलाहाबाद में सुनाई दे रहे हैं।

fallback

ज़ी मीडिया ब्यूरो
इलाहाबाद: 2014 में लोकसभा चुनावों में हुई कांग्रेस पार्टी की करारी हार पर पार्टी में विरोध के स्वर उठने लगे हैं। विरोध के स्वर सबसे पहले संगम नगरी इलाहाबाद में सुनाई दे रहे हैं। रविवार दोपहर इलाहाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के विरोध वाले पोस्टर से शहर भर में चिपका दिए। कार्यकर्ता राहुल गांधी इस्तीफा दो, प्रियंका गांधी को लाओ के नारे लगा रहे थे। उन्होंने सार्वजनिक तौर पर कपिल सिब्बल, पी. चिदम्बरम सहित कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों के इस्तीफे की भी मांग की।
गौर हो कि लोकसभा चुनावों में प्रचार के दौरान भी कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के बजाय प्रियंका गांधी को आगे लाने की मांग कर रहे थे। हालांकि प्रियंका ने इससे इंकार कर दिया था। अब जबकि कांग्रेस ने अपने इतिहास का अब तक का सबसे बुरा प्रदर्शन किया है, कार्यकर्ता राहुल गांधी की बजाय प्रियंका को पार्टी की कमान सौंपने की मांग जोर-शोर से उठाने लगे हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)

Trending news