संवैधानिक संस्थाओं में भरोसा रखिये : संपत
Advertisement

संवैधानिक संस्थाओं में भरोसा रखिये : संपत

भाजपा द्वारा भेदभाव का आरोप लगाये जाने के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त वीएस संपत ने आज राजनीतिक दलों को संवैधानिक संस्थाओं पर विश्वास रखने को कहा।

fallback

नई दिल्ली : भाजपा द्वारा भेदभाव का आरोप लगाये जाने के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त वीएस संपत ने आज राजनीतिक दलों को संवैधानिक संस्थाओं पर विश्वास रखने को कहा।
संपत ने कहा, ‘संवैधानिक संस्थाओं पर विश्वास रखिये। टीएन शेषन आते और जाते रहेंगे। संपत आते और जाते रहेंगे। लेकिन चुनाव आयोग नाम की संस्था हमेशा रहेगी।’ वह भाजपा के उस आरोप के बारे में पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे कि चुनाव आयोग उसके साथ भेदभाव कर रहा है तथा पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषन ने कभी भी राजनीतिक दलों एवं राजनीतिक नेताओं को चुनाव आयोग पर हमला करने की अनुमति नहीं दी थी।
उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के प्रधानमंत्री प्रत्याशी नरेन्द्र मोदी द्वारा गांधीनगर में अपने पार्टी का चुनाव चिह्न दिखाकर चुनावी कानूनों का कथित उल्लंघन तथा राहुल गांधी को अमेठी में मतदान की गोपनीयता के कथित उल्लंघन में क्लीन चिट दिया जाना एक दूसरे से मिलते हुए मामले नहीं हैं। संपत ने एक चैनल के टॉक शो में कहा, ‘ये पूरी तरह से भिन्न चीजें हैं। समान दिखने के बावजूद वे समान नहीं हैं तथा यह कहना कि भेदभाव किया गया, उचित नहीं है।’ (एजेंसी)

Trending news