...तो तीन साल में बनवा दूंगी बुंदेलखण्ड राज्य: उमा भारती
Advertisement

...तो तीन साल में बनवा दूंगी बुंदेलखण्ड राज्य: उमा भारती

भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता तथा झांसी लोकसभा सीट से पार्टी की उम्मीदवार उमा भारती ने नया दांव खेलते हुए वादा किया कि केन्द्र में भाजपा की सरकार बनने पर तीन साल के अंदर बुंदेलखण्ड को अलग राज्य बनवा दिया जाएगा।

fallback

झांसी : भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता तथा झांसी लोकसभा सीट से पार्टी की उम्मीदवार उमा भारती ने नया दांव खेलते हुए वादा किया कि केन्द्र में भाजपा की सरकार बनने पर तीन साल के अंदर बुंदेलखण्ड को अलग राज्य बनवा दिया जाएगा।
उमा ने बुधवार शाम यहां एक सवाल के जवाब में संवाददाताओं से कहा कि वह हमेशा से अलग बुंदेलखण्ड राज्य की पक्षधर रही हैं। उन्होंने वादा किया कि लोकसभा चुनाव के बाद केंद्र में भाजपा की सरकार बनी तो वह उचित तरीके से तीन साल के अंदर अलग बुंदेलखण्ड राज्य का गठन कराएंगी। भाजपा नेता ने कांग्रेस के बुंदेलखण्ड पैकेज पर तंज कसते हुए कहा कि वह क्षेत्र के सैकड़ों गांवों में गयी लेकिन किसी के भी चेहरे पर खुशहाली के निशान नहीं दिखे। आखिर कांग्रेस का पैकेज गया कहां, यह भाजपा चुनाव जीतने के बाद देखेगी।
उमा ने कहा कि भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी देश की जरूरत हैं। उन्होंने उम्मीद जतायी कि उनके जीते-जी अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो जाएगा। भाजपा नेता ने उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) पर घटिया तरीके से चुनाव जीतने की कोशिश का आरोप लगाते हुए कहा कि वह सपा को आतंक के बल पर चुनाव नहीं जीतने देंगी। उन्होंने कहा कि कुछ अधिकारी सपा के इशारों पर चल रहे हैं। उन्हें चिहिनत करके भाजपा की सरकार बनने पर देखा जाएगा। (एजेंसी)

Trending news