नई दिल्ली : प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी 14 मई को विदाई रात्रिभोज देंगी। सू़त्रों के अनुसार सिंह को एक स्मृति चिह्न दिया जा सकता है जिस पर कांग्रेस कार्यसमिति के सभी सदस्यों और केंद्रीय मंत्रियों के हस्ताक्षर होंगे।
संप्रग अध्यक्ष सोनिया की यह रात्रि भोज लोकसभा चुनाव नतीजे घोषित होने से दो दिन पहले हो रही है। प्रधानमंत्री लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के अगले दिन 17 मई को अपना पद छोड़ देंगे। उन्होंने इस साल के प्रारंभ में ही अगली बार इस पद की दौड़ में शामिल नहीं होने की घोषणा की थी। उन्होंने दस साल तक संप्रग सरकारों की कमान संभाली। अपना पद छोड़ने से एक दिन पहले वह राष्ट्र के नाम अपना विदाई भाषण देने वाले हैं।
कांग्रेस के नेता हमेशा से प्रधानमंत्री और सोनिया गांधी के बीच के संबंध को आदर्श कार्यविभाजन बताते रहे हैं जिससे सरकार और पार्टी के बीच तालमेल बना रहा। कांग्रेस हमेशा से कहती रही है कि पार्टी अध्यक्ष ओर प्रधानमंत्री के बीच इससे बेहतर संबंध नहीं हो सकता है और वह इन दोनों के बीच मतभेद की खबरों को अफवाह और दुष्प्रचार कहकर खारिज करती रही है। (एजेंसी)
सोनिया गांधी
सोनिया 14 मई को देंगी मनमोहन को विदाई भोज
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी 14 मई को विदाई रात्रिभोज देंगी। सू़त्रों के अनुसार सिंह को एक स्मृति चिह्न दिया जा सकता है जिस पर कांग्रेस कार्यसमिति के सभी सदस्यों और केंद्रीय मंत्रियों के हस्ताक्षर होंगे।
Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.