मंगल ग्रह और मंगल मिशन के बीच 33 दिन की दूरी : इसरो

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शनिवार को कहा कि भारत के महत्वाकांक्षी मंगल ग्रह पहुंचने के मिशन में अब केवल 90 लाख किमी की दूरी रह गई है। इसरो ने अपने सोशल नेटवर्किंग साइट पर कहा, 'मंगल आर्बिटर मिशन (एमओएम) अब मंगल से केवल 90 लाख किमी दूर रह गया है। पृथ्वी से यह 18.9 करोड़ किमी दूर जा चुका है। इसके मंगल पहुंचने में अब केवल 33 दिन की दूरी रह गई है।' इस माह के आरंभ में इसरो के वैज्ञानिकों ने मंगल मिशन के पथ में सुधार किये जाने की संभावनाओं से इनकार किया। उनका कहना था कि अंतरिक्षयान सही रास्ते पर बढ़ रहाहै।

मंगल ग्रह और मंगल मिशन के बीच 33 दिन की दूरी : इसरो

चेन्नई : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शनिवार को कहा कि भारत के महत्वाकांक्षी मंगल ग्रह पहुंचने के मिशन में अब केवल 90 लाख किमी की दूरी रह गई है। इसरो ने अपने सोशल नेटवर्किंग साइट पर कहा, 'मंगल आर्बिटर मिशन (एमओएम) अब मंगल से केवल 90 लाख किमी दूर रह गया है। पृथ्वी से यह 18.9 करोड़ किमी दूर जा चुका है। इसके मंगल पहुंचने में अब केवल 33 दिन की दूरी रह गई है।' इस माह के आरंभ में इसरो के वैज्ञानिकों ने मंगल मिशन के पथ में सुधार किये जाने की संभावनाओं से इनकार किया। उनका कहना था कि अंतरिक्षयान सही रास्ते पर बढ़ रहाहै।

लगभग 450 करोड़ रुपये की परियोजना के तहत महत्वाकांक्षी मंगल मिशन को पिछले वर्ष 5 नवंबर को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान से छोड़ा गया था जिसके मंगल ग्रह के परिवेश में 24 सितंबर तक पहुंच जाने का ध्येय किया गया था।

मंगल अभियान के जरिये वैज्ञानिक समुदाय को विभिन्न ग्रहों के अनुसंधान कार्य में बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे।

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.