चिकित्सा क्षेत्र में तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से मिला नोबेल पुरस्कार
Advertisement

चिकित्सा क्षेत्र में तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से मिला नोबेल पुरस्कार

नोबेल पुरस्कार समिति ने सोमवार को स्वीडिश कैरोलिंस्का संस्थान में वर्ष 2013 के लिए चिकित्सा क्षेत्र में प्रदान किए गए नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की।

fallback

स्टॉकहोम : नोबेल पुरस्कार समिति ने सोमवार को स्वीडिश कैरोलिंस्का संस्थान में वर्ष 2013 के लिए चिकित्सा क्षेत्र में प्रदान किए गए नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की।
इस वर्ष चिकित्सा के क्षेत्र में तीन वैज्ञानिकों को सम्मिलित रूप से नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया है। नोबेल सभा ने एक वक्तव्य जारी कर कहा कि मानव कोशिकाओं में प्रमुख संचरण प्रणाली को विनियमित करने वाले उपकरण को विकसित करने वाले वैज्ञानिकों जेम्स ई. रॉथमैन, रैंडी डब्ल्यू शेकमैन और थॉमस सी. सुदॉफ को वर्ष 2013 का चिकित्सा नोबल पुरस्कार प्रदान किया जाता है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, इस वर्ष का चिकित्सा नोबेल पाने वाले इन तीनों वैज्ञानिकों ने कोशिकाओं के अंदर संचरण के एकदम सही समय और सही स्थान पर संपन्न होने के लिए उत्तरदायी आणविक सिद्धांत का पता लगा लिया है। (एजेंसी)

Trending news