डेविड बेकहम ने फ्लोरिडा में खरीदा आलीशान बंगला
Advertisement

डेविड बेकहम ने फ्लोरिडा में खरीदा आलीशान बंगला

पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी डेविड बेकहम ने मियामी में अपने परिवार के लिए नया आलीशान बंगला खरीदा है। शहर में वह फुटबॉल क्लब स्थापित करने की जद्दोजहद में जुटे हैं।

डेविड बेकहम ने फ्लोरिडा में खरीदा आलीशान बंगला

लंदन : पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी डेविड बेकहम ने मियामी में अपने परिवार के लिए नया आलीशान बंगला खरीदा है। शहर में वह फुटबॉल क्लब स्थापित करने की जद्दोजहद में जुटे हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार, बेकहम (39) ने भौतिक सुख सुविधाओं से सम्पन्न इस आलीशान बंगले पर लाखों खर्च किया है जो अमेरिका के प्रमुख फुटबॉल लीग के प्रति उनकी प्रतिबद्धता साबित करता है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान अब फ्लोरिडा और लंदन के बीच अपना समय व्यतीत करेंगे।

उनके चारों बच्चे ब्रिटेन में अपनी पढ़ाई जारी रखेंगे और उनकी पत्नी विक्टोरिया भी लंदन में अपनी फैशन श्रृंखला एचक्यू पर काम करती रहेंगी। एक सूत्र ने बताया कि अब मियामी में भी उनका एक घर है। डेविड जानते हैं कि उन्हें खुद को इस संस्कृति में ढालना होगा। वह बेहद उत्सुक हैं। वह वाकई में अमेरिकियों तक इस खेल को पहुंचाना चाहते हैं।

Trending news