पहले लोग रांची को कराची समझ लेते थे: धोनी

टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आज बताया कि जब मैं कीनिया में शतक मारा था तो लोगों ने मुझसे पूछा, कहां के रहने वाले हो तो मैंने कहा रांची का, तो लोगों ने समझा कराची। मैंने कहा कराची नहीं, रांची (उन्हें रांची और कराची में भ्रम था)। लोग समझ रहे थे, बंटवारे के बाद मेरे माता-पिता पाकिस्तान से भारत आ गए होंगे। लेकिन अब अब झारखंड की राजधानी रांची क्रिकेट मानचित्र पर लोकप्रिय नाम है।

पहले लोग रांची को कराची समझ लेते थे: धोनी

रांची : टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आज बताया कि जब मैं कीनिया में शतक मारा था तो लोगों ने मुझसे पूछा, कहां के रहने वाले हो तो मैंने कहा रांची का, तो लोगों ने समझा कराची। मैंने कहा कराची नहीं, रांची (उन्हें रांची और कराची में भ्रम था)। लोग समझ रहे थे, बंटवारे के बाद मेरे माता-पिता पाकिस्तान से भारत आ गए होंगे। लेकिन अब अब झारखंड की राजधानी रांची क्रिकेट मानचित्र पर लोकप्रिय नाम है।

यहां JSCA स्टेडियम में कंट्री क्रिकेट क्लब के उद्घाटन समारोह के दौरान धोनी ने कहा कि JSCA स्टेडियम ने रांची को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई। धोनी ने कहा, मैंने जब भी किसी विदेशी खिलाड़ी से बात की तो सभी ने कहा कि यह भारत के सर्वश्रेष्ठ स्टेडियमों में से एक है और दुनिया के शीर्ष दो स्टेडियमों में शामिल हैं।

उन्होंने कहा, जब मैंने पहली बार इस स्टेडियम के स्थान को देखा तो यह कल्पना करना मुश्किल था कि स्टेडियम इस तरह का हो सकता था। धोनी ने अपना यह अनुभव उस समय साझा किया जब JSCA अध्यक्ष अमिताभ चौधरी ने कहा कि इस क्रिकेटर ने रांची को लोकप्रिय किया है। इस मौके पर मौजूद झारखंड के पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार ने भी स्टेडियम और इसकी सुविधाओं की तारीफ की।

 

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.