भारत के सबसे अमीर क्रिकेट खिलाड़ी हैं सचिन: वेल्थ एक्स
Advertisement

भारत के सबसे अमीर क्रिकेट खिलाड़ी हैं सचिन: वेल्थ एक्स

इस महीने संन्यास लेने वाले महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर देश के सबसे अमीर क्रिकेटर हैं और उनकी निजी संपत्ति 16 करोड़ डॉलर (नौ अरब 86 करोड़ रुपये से अधिक) है। वेल्थ एक्स ने यह अनुमान लगाया है।

fallback

नई दिल्ली : इस महीने संन्यास लेने वाले महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर देश के सबसे अमीर क्रिकेटर हैं और उनकी निजी संपत्ति 16 करोड़ डॉलर (नौ अरब 86 करोड़ रुपये से अधिक) है। वेल्थ एक्स ने यह अनुमान लगाया है।

वेल्थ एक्स ने कहा, ‘‘तेंदुलकर ने इतनी संपत्ति जुटाई है जो इस सूची में शामिल चार अन्य क्रिकेटरों की कुल संपत्ति के बराबर है। यह अगले अमीर खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी से तीन गुना से भी अधिक ज्यादा है।’’
वेल्थ एक्स ने पांच सबसे अमीर क्रिकेटरों की जो सूची बनाई है उसमें तेंदुलकर 16 करोड़ डॉलर के साथ शीर्ष पर हैं जबकि उनके बाद महेंद्र सिंह धोनी (पांच करोड़ डॉलर), युवराज सिंह (तीन करोड़ डॉलर), राहुल द्रविड़ (दो करोड़ डॉलर) और विराट कोहली (डेढ़ करोड़ डॉलर) का नंबर आता है।
ग्लोबल वेल्थ इंटेलिजेंस एंड प्रोस्पेकटिंग कंपनी वेल्थ एक्स के मुताबिक तेंदुलकर की अकेले की संपत्ति सूची में शामिल अन्य से अधिक है।
दिसंबर 2012 को एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले पूर्व भारतीय कप्तान तेंदुलकर इसी महीने मुंबई में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने करियर का 200वां टेस्ट खेलने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे।
तेंदुलकर ने अपना अंतिम ट्वेंटी20 मैच चैम्पियन्स लीग का टी20 फाइनल मुंबई इंडियन्स की ओर से राजस्थान रायल्स के खिलाफ खेला था जिसकी अगुआई एक अन्य पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ कर रहे थे। द्रविड़ का यह अंतिम प्रतिस्पर्धी क्रिकेट मैच था। (एजेंसी)

Trending news