मप्र चुनाव: बीएसएफ की फायरिंग में एक की मौत
Advertisement

मप्र चुनाव: बीएसएफ की फायरिंग में एक की मौत

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान मुरैना जिले की सुमावली विधानसभा क्षेत्र में मतदान कर्मी से ईवीएम छीनने की कोशिश कर रहे लोगों पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों द्वारा की गई फायरिंग में एक की मौत हो गई है। मरने वाला कांग्रेस उम्मीदवार एंदल सिंह कंसाना का भतीजा बताया जाता है।

भोपाल : मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान मुरैना जिले की सुमावली विधानसभा क्षेत्र में मतदान कर्मी से ईवीएम छीनने की कोशिश कर रहे लोगों पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों द्वारा की गई फायरिंग में एक की मौत हो गई है। मरने वाला कांग्रेस उम्मीदवार एंदल सिंह कंसाना का भतीजा बताया जाता है।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी जयदीप गोविंद के अनुसार सुमावली विधानसभा क्षेत्र के नयापुरा इलाके में मतदान के बाद कर्मचारी से ईवीएम छीनने की कोशिश की गई। इस पर बीएसएफ के जवानों ने उपद्रवियों पर गोली चलाई। इस फायरिंग में दो लोग घायल हुए।
सूत्रों के अनुसार दोनों घायलों में से एक कांग्रेस उम्मीदवार एंदल सिंह कंसाना का भतीजा भूरा कंसांना था। बाद में उसकी मौत हो गई। कंसाना की मौत के बाद सुमावली सहित मुरैना में भी तनाव बढ गया हे। पुलिस बल को सतर्क करने के साथ वरिष्ठ अधिकारियों की बैठकों का दौर जारी है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर का कहना है कि सुमावली में हुए झगड़े से भाजपा का कोई लेना देना नहीं है। यह तो कांग्रेस कार्यकर्ता व सुरक्षा बल के बीच का मामला है। (एजेंसी)

Trending news