ग्रेटर नोएडा में 15 वर्ष की लड़की से बलात्कार

दनकौर इलाके में 15 वर्ष की लड़की के साथ उसके पड़ोसी ने कथित रूप से बलात्कार किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

ग्रेटर नोएडा : दनकौर इलाके में 15 वर्ष की लड़की के साथ उसके पड़ोसी ने कथित रूप से बलात्कार किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

घटना कल रात की है, जब लड़की अपने एक रिश्तेदार के यहां आई हुई थी। वहीं उसके एक पड़ोसी ने कथित रूप से उससे बलात्कार किया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने लड़की को धमकी भी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो वह उसकी जान ले लेगा, लेकिन लड़की ने बहादुरी दिखाते हुए अपनी रिश्तेदार को इस बारे में बताया और दनकौर थाने में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

लड़की को चिकित्सा जांच के लिए भेजा गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार वह कल रात से ही फरार है।

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.