उत्तर प्रदेश के सीएम अखिलेश यादव ने बर्खास्त किए 2 मंत्री
Advertisement

उत्तर प्रदेश के सीएम अखिलेश यादव ने बर्खास्त किए 2 मंत्री

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को अपनी सरकार के दो मंत्रियों-आनंद सिंह और मनोज कुमार पारस को उनके पदों से बर्खास्त कर दिया। राज्य सरकार की तरफ से रविवार रात यह जानकारी दी गई।

fallback

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को अपनी सरकार के दो मंत्रियों-आनंद सिंह और मनोज कुमार पारस को उनके पदों से बर्खास्त कर दिया। राज्य सरकार की तरफ से रविवार रात यह जानकारी दी गई। आनंद सिंह कैबिनेट मंत्री और मनोज कुमार पारस राज्यमंत्री थे। दोनों नेताओं पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।
सूत्रों के मुताबिक, आनंद सिंह के बेटे कीर्तिवर्धन सिंह के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने और राज्यमंत्री मनोज पारस की पार्टी विरोधी गतिविधियों से समाजवादी पार्टी (सपा) आलाकमान बहुत नाराज था। इसी के चलते ये कार्रवाई की गई। सपा सूत्रों के मुताबिक, आने वाले दिनों में कुछ और मंत्री बर्खास्त हो सकते हैं।
कहा जा रहा है कि पार्टी की तरफ से इस कार्रवाई के जरिए सख्त संदेश देने की कोशिश की गई है जो भी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों का विरोध करेगा, उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Trending news