अरविंद केजरीवाल की भाषा पर बिफरे भूपेंद्र सिंह हुड्डा
Advertisement

अरविंद केजरीवाल की भाषा पर बिफरे भूपेंद्र सिंह हुड्डा

हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता द्वारा उन्हें एक प्रोपर्टी डीलर कहना सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का प्रयास है जो उन्हें शोभा नहीं देता।

fallback

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता द्वारा उन्हें एक प्रोपर्टी डीलर कहना सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का प्रयास है जो उन्हें शोभा नहीं देता।
हुड्डा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘उन्होंने जिस भाषा का इस्तेमाल किया है, उसका मकसद सस्ती लोकप्रियता हासिल करना है। यह शोभा नहीं देता।’ केजरीवाल ने रविवार को हुड्डा के गढ़ रोहतक से लोकसभा चुनावों के लिए आप पार्टी का प्रचार अभियान शुरू करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री को ‘प्रोपर्टी डीलर’ कहा था।
हुड्डा ने कहा, ‘इस तरह की भाषा का इस्तेमाल ऐसे व्यक्ति को शोभा नहीं देता जो मुख्यमंत्री रहा है।’ उन्होंने कहा कि वह आरोपों का उचित जवाब उचित मौके पर देंगे। (एजेंसी)

Trending news