असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, लगभग 13 लाख लोग प्रभावित

असम में बाढ़ की स्थिति आज गंभीर बनी रही क्योंकि 16 जिलों के 12.65 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं जबकि एक लड़के के ब्रह्मपुत्र नदी में बह जाने के साथ ही इसमें मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर आठ हो गई। केंद्रीय युवा कल्याण एवं खेल मंत्री सर्वनंदा सोनोवाल ने आज बुरी तरह से प्रभावित माजुली द्वीप का दौरा किया और धेमजी और लखीमपुर जिलों का हवाई सर्वेक्षण किया।

गुवाहाटी (माजुली): असम में बाढ़ की स्थिति आज गंभीर बनी रही क्योंकि 16 जिलों के 12.65 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं जबकि एक लड़के के ब्रह्मपुत्र नदी में बह जाने के साथ ही इसमें मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर आठ हो गई। केंद्रीय युवा कल्याण एवं खेल मंत्री सर्वनंदा सोनोवाल ने आज बुरी तरह से प्रभावित माजुली द्वीप का दौरा किया और धेमजी और लखीमपुर जिलों का हवाई सर्वेक्षण किया।

पुलिस ने बताया कि माजुली द्वीप के पोमुआगांव में 15 वर्षीय किशोर मानस प्रतिम दत्त ब्रह्मपु़त्र नदी की तेज धाराओं में गिरकर बह गया जब वह विद्यालय जाने के लिए एक देशी नाव में चढ़ने का प्रयास कर रहा था। सूत्रों ने बताया कि पोमुआगांव द्वीप के बाकी हिस्से से कटा हुआ है जिसके चलते लोग देशी नावों को परिवहन के साधन के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं।

आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार किशोर के अलावा सात अन्य व्यक्तियों की भी जान गई है। लखीमपुर, धुबरी, नलबाडी, गोलाघाट और बारपेटा में एक.एक व्यक्ति जबकि और मोरीगांव में दो व्यक्तियों की जानें गई हैं। सरकार की बाढ़ बुलेटिन के अनुसार 16 जिलों के 2093 गांवों के 1265449 लोग प्रभावित हुए हैं और ब्रह्मपुत्र नदी में आयी बाढ़ से 11263525 हेक्टेयर में लगी फसल को नुकसान पहुंचा है।

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.