दिल्‍ली में बीजेपी विधायक जितेंद्र सिंह शंटी पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक जितेंद्र सिंह शंटी पर बुधवार को हमला किया गया। उन पर चार गोली चलाई गई, लेकिन वह बाल बाल बच गए, उन्हें कोई गोली नहीं लगी। यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।

दिल्‍ली में बीजेपी विधायक जितेंद्र सिंह शंटी पर फायरिंग, बाल-बाल बचे
Play

ज़ी मीडिया ब्‍यूरो

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक जितेंद्र सिंह शंटी पर बुधवार को जानलेवा हमला किया गया। उन पर चार गोली चलाई गई, लेकिन वह बाल बाल बच गए, उन्हें कोई गोली नहीं लगी। यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पता चला है कि दो अज्ञात लोगों में से एक ने शंटी पर फायरिंग की। घटना शंटी के घर के बाहर की है।

जानकारी के अनुसार, शाहदरा से भाजपा के विधायक जीतेंद्र सिंह शंटी पर एक अज्ञात बंदूकधारी ने उनके आवास के बाहर गोली चला दी। पुलिस ने बताया कि हमला बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे हुआ, जब शंटी पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार स्थित अपने आवास के बाहर खड़े थे। शंटी को कोई चोट नहीं आई। उन्हें गोली नहीं लगी। यह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया। सुबह साढ़े पांच बजे हमलावर शंटी के आवास पर पहुंचा और बार-बार घंटी बजाई।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब शंटी बाहर देखने गए तो हेलमेट पहनकर खड़े व्यक्ति ने उन्हें बताया कि वह कुछ दस्तावेजों को सत्यापित करवाना चाहता है। भाजपा विधायक ने उससे दस्तावेज लिए और उन्हें सत्यापित करने के लिए अंदर घर में जाने लगे तो हमलावर ने पिस्तौल निकाल ली। अधिकारी ने कहा कि हथियार देखकर शंटी ने उसे गोली चलाने से रोकने की कोशिश की। फिर भी हमलावर ने किसी तरह उन पर तीन से चार गोलियां चला दीं, जो शंटी के पास से निकल गईं। हमलावरों की शंटी से कहासुनी हुई थी, जिसके बाद एक हमलावर ने चार गोलियां चलाई। शंटी को एक भी गोली नहीं लगी। घटना के बाद शंटी ने पुलिस को बताया कि वह हमलावरों को नहीं पहचान पाए। शंटी ने बताया कि सुबह करीब 5.30 बजे 10-12 बार घर की बेल बजी। उन्होंने दरवाजा खोला तो सामने हेलमेट पहने एक व्यक्ति खड़ा था। उसने कुछ दस्तावेज अटेस्टेड (सत्‍यापित) करवाने की बात कही। दस्तावेज देखने के बाद जैसे ही वह घर में घुसने के लिए मुड़े हमलावर ने उनका गिरेबां पकड़ लिया और रिवॉल्वर निकाल ली। इसके बाद  हमलावर ने चार राउंड फायरिंग की।

इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गया और पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई। भाजपा विधायक ने पुलिस को बताया कि वे हमलावर को पहचान नहीं पाए क्योंकि उसने हेलमेट पहना था। दिल्ली पुलिस की एफएसएल और अपराध शाखा का दल मौके पर पहुंच गया और उसने मामले की जांच शुरू कर दी। शंटी के आवास के बाहर की लेन से खाली कारतूस बरामद कर लिए गए। डीसीपी अजय कुमार और संयुक्त आयुक्त संजय बेनीवाल समेत वरिष्ठ अधिकारी भी अपराध स्थल पर पहुंच गए। जांचकर्ता इस मामले में और जानकारी के लिए सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रहे हैं। उधर, दिल्‍ली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच में मदद के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.