राजस्थान में कांग्रेस ने भाजपा को पछाडा , 3 पर कांग्रेस, 1 पर भाजपा का कब्जा

राजस्थान में चार विधान सभा सीटों के लिए 13 सितम्बर को हुए उपचुनाव के प्राप्त नतीजों के अनुसार कांग्रेस और भाजपा को एक सीट सीट मिली है। शेष दो सीटों नसीराबाद और सूरजगढ पर कांग्रेस उम्म्मीदवारों ने निर्णायक बढत हासिल कर ली है। राज्य निर्वाचन विभाग की ओर से इन दो सीटों के नतीजे की अधिकारिक घोषणा होना बाकी है। राज्य निर्वाचन विभाग के अनुसार भरतपुर जिले की वैर विधान सभा सीट से कांग्रेस के भजन लाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के गंगा राम कोली को 25,108 मतों से पराजित किया है। भजन लाल को 77,305 मत और गंगा राम कोली को 52,197 मत मिले है।

जयपुर: राजस्थान में चार विधान सभा सीटों के लिए 13 सितम्बर को हुए उपचुनाव के प्राप्त नतीजों के अनुसार कांग्रेस और भाजपा को एक सीट सीट मिली है। शेष दो सीटों नसीराबाद और सूरजगढ पर कांग्रेस उम्म्मीदवारों ने निर्णायक बढत हासिल कर ली है। राज्य निर्वाचन विभाग की ओर से इन दो सीटों के नतीजे की अधिकारिक घोषणा होना बाकी है। राज्य निर्वाचन विभाग के अनुसार भरतपुर जिले की वैर विधान सभा सीट से कांग्रेस के भजन लाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के गंगा राम कोली को 25,108 मतों से पराजित किया है। भजन लाल को 77,305 मत और गंगा राम कोली को 52,197 मत मिले है।

विभाग के अनुसार कोटा दक्षिण विधान सभा सीट से भाजपा के संदीप शर्मा चुनाव जीत गये है। संदीप शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के शिवकांत नंदवाना को 25,545 मतों से पराजित किया है। संदीप शर्मा को 79,878 मत और कांग्रेस के शिवकांत नंदवाना को 55,333 मत मिले है।

निर्वाचन विभाग के अनुसार नसीराबाद सीट पर मतगणना पूरी होने के बाद कांग्रेस के रामनारायण अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा की सरिता गेना से 386 मतों की निर्णायक बढत हासिल कर चुके है। मत गणना के सभी बाइस चक्र पूरे हो चुके है। रामनारायण को 66,648 और भाजपा की सरिता गेना को 66,262 मत मिले है। निर्वाचन विभाग के अनुसार सूरजगढ विधान सभा सीट से कांग्रेस के श्रवण कुमार ने भाजपा के डा दिगम्बर सिंह से 3,271 मतों की निर्णायक बढत हासिल कर ली है । मतों की गणना पूरी होने के बाद श्रवण कुमार को 70,527 और भाजपा के डा दिगम्बर सिंह को 67,256 मत मिले है। विभाग की ओर से नसीराबाद और सूरजगढ के चुनाव नतीजे की घोषणा होना बाकी है। कांग्रेस ने उपचुनाव में सत्ताधारी भाजपा से तीन सीटे सूरजगढ, नसीराबाद और वैर सीट छीनी है जबकि भाजपा ने कोटा दक्षिण सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा है।

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.