माकपा ने त्रिपुरा में विधानसभा उपचुनाव जीता
Advertisement

माकपा ने त्रिपुरा में विधानसभा उपचुनाव जीता

सत्तारूढ़ माकपा ने अपने गढ़ त्रिपुरा में मानू (एसटी) विधानसभा क्षेत्र के लिए हुए उपचुनाव में कांग्रेस को हराकर सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा है।

अगरतला : सत्तारूढ़ माकपा ने अपने गढ़ त्रिपुरा में मानू (एसटी) विधानसभा क्षेत्र के लिए हुए उपचुनाव में कांग्रेस को हराकर सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा है।

माकपा के प्रभात चौधरी ने 21,759 वोट हासिल कर कांग्रेस उम्मीदवार मैलाफरू मोग को 5788 वोटों से हराया। माकपा के पारंपरिक आदिवासी वोट आधार माने जाने वाले क्षेत्र में मोग को 15971 वोट मिले।

इसके साथ ही 60 सदस्यीय विधानसभा में वाम दलों की संख्या 50 हो गयी है। सदन में कांग्रेस के 10 विधायक हैं। चुनाव परिणाम की घोषणा किये जाने के बाद दक्षिण त्रिपुरा के मानू में संवाददाताओं से चौधरी ने कहा कि हमने शांति, विकास और सांप्रदायिक सौहार्द के मुद्दे पर चुनाव लड़ा और लोगों का जनादेश साबित करता है कि उनका हममें पूरा यकीन है। भाजपा उम्मीदवार को 1550 जबकि तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार को 1110 वोट हासिल हुए।

Trending news