हरियाणा जनहित कांग्रेस ने भाजपा से तीन साल पुराना नाता तोड़ा

हरियाणा जनहित कांग्रेस (एचजेसी) ने आज भाजपा के साथ तीन साल पुराना गठबंधन तोड़ दिया है। पार्टी के अध्यक्ष कुलदीप विश्नोई ने भाजपा द्वारा गठबंधन धर्म नहीं निभाने का आरोप लगाकर भाजपा से गठबंधन तोड़ने का आज चंडीगढ़ में औपचारिक ऐलान किया। नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की यह पहली टूट है।

हरियाणा जनहित कांग्रेस ने भाजपा से तीन साल पुराना नाता तोड़ा

ज़ी मीडिया ब्यूरो

नई दिल्ली : हरियाणा जनहित कांग्रेस (एचजेसी) ने आज भाजपा के साथ तीन साल पुराना गठबंधन तोड़ दिया है। पार्टी के अध्यक्ष कुलदीप विश्नोई ने भाजपा द्वारा गठबंधन धर्म नहीं निभाने का आरोप लगाकर भाजपा से गठबंधन तोड़ने का आज चंडीगढ़ में औपचारिक ऐलान किया। नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की यह पहली टूट है।

विश्नोई ने प्रेस कांफ्रेस में भाजपा पर एक के बाद एक कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हरियाणा जनहित कांग्रेस का गला घोंटने की कोशिश की। विश्नोई ने कहा, 'मोदी की रेवाड़ी रैली में मुझे निमंत्रण नहीं दिया गया था फिर भी गठबंधन का धर्म निभाते हुए मैं रैली में गया। यहा तक कि रेवाड़ी रैली में मोदी ने मेरा नाम तक नहीं लिया। विनोद शर्मा को पार्टी में लेने से सुषमा स्वराज ने रोक दिया।'

विश्नोई ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने वादा किया था कि वह हजकां की रैली में आएंगे लेकिन नहीं आए। भाजपा वालों ने हिसार लोकसभा चुनाव में मुझे हरवाया। विश्नोई ने कहा कि भाजपा का इतिहास हमेशा से सहयोगी दलों को धोखा देने का रहा है।

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.