असम में लगातार बारिश से मृतकों की संख्या हुई 11

राजधानी गुवाहाटी में बाढ़ से मरने वालों की संख्या शनिवार को बढ़ कर 11 हो गई जब एक शख्स की बिजली से मौत हो गई। इस बीच मुसलाधार बारिश थम गई।

असम में लगातार बारिश से मृतकों की संख्या हुई 11

गुवाहाटी : राजधानी गुवाहाटी में बाढ़ से मरने वालों की संख्या शनिवार को बढ़ कर 11 हो गई जब एक शख्स की बिजली से मौत हो गई। इस बीच मुसलाधार बारिश थम गई।

पुलिस ने बताया कि बिहार निवासी मुश्ताक खान की मौत नारेंगी रोड इलाके में बिजली का करंट लगने से हो गई। पुलिस ने बताया कि राजधानी के भेटापत्रा इलाके में नाले से एक युवक का शव बरामद हुआ है। युवक की पहचान नहीं हो सकी है।

उन्होंने कहा अनिल नगर इलाके में भारालू नदी में गिरे 18 साल के बिबेक का शव आज मिल गया है। शुक्रवार को बिजली का करंट लगने और भूस्खलन में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई। हालांकि शुक्रवार रात से कोई बारिश नहीं हुई, खारघुली इलाके में भूस्खलन हुआ और सड़क का एक हिस्सा नीचे कई घरों पर गिरा। भूस्खलन में कोई हताहत नहीं हुआ।

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.