महिला का रिसार्ट में रेप, आरोपियों की तलाश शुरू

केरल में तिरुवनंतपुरम के निकट एक रिसार्ट में एक महिला के कथित बलात्कार का मामला सामने आया है और पुलिस ने इस घटना में शामिल दो लोगों की तलाश शुरू कर दी है।

तिरुवनंतपुरम : केरल में तिरुवनंतपुरम के निकट एक रिसार्ट में एक महिला के कथित बलात्कार का मामला सामने आया है और पुलिस ने इस घटना में शामिल दो लोगों की तलाश शुरू कर दी है। बेंगलुरु की आईटी पेशेवर 40 वर्षीय महिला अपने सहकर्मियों के एक समूह के साथ एक आधिकारिक यात्रा पर यहां से 30 किलोमीटर दूर पोझीयुर के एक रिसार्ट में आई थी। महिला का 28 नवंबर को दो लोगों ने कथित रूप से बलात्कार किया।
महिला द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार दो अज्ञात लोग देर रात करीब ढाई बजे उसके कमरे में घुसे। एक व्यक्ति ने उसे पकड़े रखा और दूसरे व्यक्ति ने उसका बलात्कार किया। महिला इस दौरान घायल हो गई और घटना के बाद सदमे में थी। उसने अगले दिन शाम को पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है। महिला बेंगलुरु चली गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। माकपा नेता वी एस अच्युतानंदन ने राज्य सरकार से इस मामले की आपराधिक जांच करने को कहा है। (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.