बारामूला में उग्रवादियों ने किया ग्रेनेड से हमला, एक जवान शहीद, 4 घायल

कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर कस्बे में उग्रवादियों द्वारा आज तड़के किए गए ग्रेनेड हमले में एक पुलिसकर्मी मारा गया तथा चार अन्य घायल हो गए।

श्रीनगर : कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर कस्बे में उग्रवादियों द्वारा आज तड़के किए गए ग्रेनेड हमले में एक पुलिसकर्मी मारा गया तथा चार अन्य घायल हो गए।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया,  तड़के करीब ढाई बजे उग्रवादियों ने सोपोर में मुख्य चौक के समीप एक पुलिस दल पर ग्रेनेड फेंका। उस समय शरारती तत्व पुलिस पर पथराव कर रहे थे। उन्होंने बताया कि उग्रवादी हमले में 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए।

प्रवक्ता ने बताया, घायल हुए एक पुलिसकर्मी एम सैयद ने बाद में दम तोड़ दिया। दो घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए श्रीनगर ले जाया गया है जबकि दो अन्य पुलिसकर्मियों का इलाज सोपोर अस्पताल में चल रहा है। किसी उग्रवादी संगठन ने अभी इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

पिछले 24 घंटे में उग्रवादियों द्वारा कश्मीर में सुरक्षा बलों पर किया गया यह दूसरा हमला है। उग्रवादियों ने बीती शाम दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में गोलीबारी कर एक पुलिसकर्मी को मार दिया गया था।

 

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.