मुंबई में लालू प्रसाद के दिल की छह घंटे लंबी सर्जरी हुई
Advertisement

मुंबई में लालू प्रसाद के दिल की छह घंटे लंबी सर्जरी हुई

राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद की आज यहां मुंबई के एक अस्पताल में छह घंटे लंबी दिल की सर्जरी हुई। अस्पताल के बयान के अनुसार, छह घंटे और 15 मिनट तक चली सर्जरी में महाधमनी वॉल्व बदला गया, महाधमनी को ठीक किया गया और दिल में तीन मिलीमीटर के छेद को भरा गया।

मुंबई: राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद की आज यहां मुंबई के एक अस्पताल में छह घंटे लंबी दिल की सर्जरी हुई। अस्पताल के बयान के अनुसार, छह घंटे और 15 मिनट तक चली सर्जरी में महाधमनी वॉल्व बदला गया, महाधमनी को ठीक किया गया और दिल में तीन मिलीमीटर के छेद को भरा गया।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री में ‘एऑर्टिक स्टेनोसिस’ (महाधमनी वॉल्व का बढ़ जाना) की पहचान की गई थी और उन्हें सोमवार को यहां एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया था।

पांच साल पहले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का भी ऑपरेशन कर चुके और संस्थान के प्रमुख डॉक्टर रमाकांत पांडा ने कहा कि ऑपरेशन का फैसला 66 वर्षीय नेता के कई चिकित्सीय परीक्षणों और उनके आकलन के बाद लिया गया। इस बीच, राजद नेताओं और विधायकों तथा शुभचिंतकों ने उनके स्वास्थ्य लाभ को लेकर पटना में पार्टी मुख्यालय पर हवन और विशेष पूजा अर्चना की।

Trending news