पूर्वी दिल्ली में नाबालिग लड़की से पड़ोसी ने किया रेप
Advertisement

पूर्वी दिल्ली में नाबालिग लड़की से पड़ोसी ने किया रेप

पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में 15 वर्षीय एक लड़की से उसके पड़ोसी ने कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि यह घटना गुरुवार सुबह में हुई। एक निजी कॉलेज से बीकॉम कर रहे राजू (24) को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है।

fallback

नई दिल्ली : पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में 15 वर्षीय एक लड़की से उसके पड़ोसी ने कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि यह घटना गुरुवार सुबह में हुई। एक निजी कॉलेज से बीकॉम कर रहे राजू (24) को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता अपने स्कूल जा रही थी। उसी दौरान राजू ने उसे अपनी बाइक से छोड़ने की पेशकश की। चूंकि लड़की राजू को जानती थी इसलिए वह राजी हो गई। लेकिन इसके बाद उसे स्कूल छोड़ने की बजाए एक सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। एक अन्य घटना में उसी इलाके से खबर मिली है कि 45 वर्षीय एक महिला ने आरोप लगाया है कि एमसीडी के एक कर्मचारी ने उसके साथ बलात्कार किया।
पुलिस ने कहा कि घटना कल तब हुई जब सुरक्षा गार्ड का काम करने वाले गयाचन उसे एक फ्लैट में ले गया और पीने के लिए कुछ दिया जिसमें नशीला पदार्थ मिलाया हुआ था। इसके बाद उसने बलात्कार किया। महिला की शिकायत के बाद गयाचन के खिलाफ एक मामला दर्ज कर लिया गया। (एजेंसी)

Trending news