ओडिशा बाढ़: महानदी के आस-पास के इलाके पानी में डूबे, 35 की मौत

ओडिशा में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। महानदी के आस-पास ज्यादातर इलाके बाढ़ की चपेट में हैं हालांकि कई क्षेत्रों में बाढ़ के स्तर में कमी आई है। जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है। इस बाढ़ से 17.8 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं।

ओडिशा बाढ़: महानदी के आस-पास के इलाके पानी में डूबे, 35 की मौत

भुवनेश्वर : ओडिशा में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। महानदी के आस-पास ज्यादातर इलाके बाढ़ की चपेट में हैं हालांकि कई क्षेत्रों में बाढ़ के स्तर में कमी आई है। जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है। इस बाढ़ से 17.8 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं।

बाढ़ प्रभावित कटक, जयपुर, केंद्रपाड़ा, भद्रक और पुरी जिलों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि स्थिति में सुधार हो रहा है। मुख्यमंत्री ने हालात जल्द सामान्य होने की उम्मीद जताई।

विशेष राहत आयुक्त पीके माहापात्रा ने बताया कि बाढ़ से 23 जिलों के 3,990 गांवों के करीब 17.88 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। उऩ्होंने कहा, 'महानदी का जलस्तर कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर है लेकिन बहाव में कमी आने से खतरा कम हो गया है।'

 

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.