50 लाख से भी अधिक लोगों ने किया गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा

प्रचंड गर्मी के बावजूद शुक्रवार मुडिया पूर्णिमा के अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों से आए 50 लाख से भी अधिक लोगों ने भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा में स्थित गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा की।

मथुरा : प्रचंड गर्मी के बावजूद शुक्रवार मुडिया पूर्णिमा के अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों से आए 50 लाख से भी अधिक लोगों ने भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा में स्थित गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा की।

मेला अधिकारी धीरेन्द्र सचान ने शुक्रवार को यहां बताया कि लोग बेहिसाब संख्या में कल से ही पहुंचना शुरू कर दिये थे। आज शाम तक एक आकलन के मुताबिक 50 लाख से भी अधिक लोगों ने गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा की।

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। भीड को देखते हुए प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नितिन तिवारी ने बताया कि 23 किलोमीटर लंबे परिक्रमा मार्ग पर सादे वेश में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था।

 

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.