दिल्ली में नाबालिग लड़की से ट्यूटर ने किया रेप, किशोरी ने की खुदकुशी की कोशिश

ट्यूटर द्वारा पोर्न फिल्म दिखाने और यौन उत्पीड़न करने के बाद 13 वर्षीय एक लड़की ने खुदकुशी की कोशिश की जिसके बाद आरोपी ट्यूटर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दिल्ली में नाबालिग लड़की से ट्यूटर ने किया रेप, किशोरी ने की खुदकुशी की कोशिश

नई दिल्ली : ट्यूटर द्वारा पोर्न फिल्म दिखाने और यौन उत्पीड़न करने के बाद 13 वर्षीय एक लड़की ने खुदकुशी की कोशिश की जिसके बाद आरोपी ट्यूटर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह घटना गुरुवार को उस समय सामने आई जब पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में रहने वाली पीड़िता की मां की नजर उसके मोबाइल फोन पर पड़ी और फिर वह यह देखकर चौंक गयी कि उसकी बेटी को उसका ट्यूटर पोर्न वीडियो क्लिप भेज रहा है।

पुलिस के अनुसार, लड़की ने अपने माता-पिता के समक्ष खुलासा किया कि उसका ट्यूटर उसका यौन उत्पीड़न करता है और उसे पोर्न वीडियो क्लिप दिखाता और भेजता है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘वह बहुत डर गयी थी इसलिए उसने एंटीसेप्टिक की एक बोतल पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की।’ पीड़िता को नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत स्थिर है।

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.